रीतिकाल महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर भाग- 1 Reetikal Important question answers
रीतिकाल
महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
भाग- 1
01. रीतिकाल का प्रवर्तक किसे माना जाता है?
(A) बिहारी को (B) पद्माकर को
(C) केशवदास को (D) भिखारीदास को
उत्तर:- (C) केशवदास को
02. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने रीतिकाल का प्रवर्तक किसे माना है?
(A) चिंतामणि (B) केशवदास
(C) रत्नाकर (D) मतिराम
उत्तर:- (A) चिंतामणि
03. हिंदी साहित्य के रोतिकाल के अन्तर्गत 'रीति' का क्या तात्पर्य है?
(A) पथ, मार्ग या रास्ता (B) विशिष्ट पद रचना रीति
(C) शैली या तरीका (D) काव्यांग निरूपण
उत्तर:- (D) काव्यांग निरूपण
04. ‘अमिय, हलाहल, मद भरे, स्यात, स्थान रतनार।‘ यथासंख्या अलंकार के इस श्रेष्ठ उदाहरण के कवि कौन हैं?
(A) केशवदास (B) रसलीन
(C) वृंद (D) बिहारीदास
उत्तर:- (B) रसलीन
05. 'शृंगारलतिका' ग्रन्थ के रचयिता कौन हैं?
(A) मतिराम (B) चिंतामणि
(C) द्विजदेव (D) गोप
उत्तर:- (C) द्विजदेव
06. 'धूरि तिन पायन की हा हा नेकु आनि दे।' यह मार्मिक चरण किनके काव्य का अंश है?
(A) घनानंद (B) ठाकुर
(C) बोधा (D) द्विजदेव
उत्तर:- (A) घनानंद
07. द्विजदेव का वास्तविक नाम क्या था?
(A) राजा नृपशंभु (B) राजा मानसिंह
(C) बलवन्त दास (D) महेश दास
उत्तर:- (B) राजा मानसिंह
08. 'अलंकार पंचाशिका' के रचनाकार कौन हैं?
(A) केशवदास (B) चिंतामणि
(C) पद्माकर (D) मतिराम
उत्तर:- (D) मतिराम
09. 'कवित्त रत्नाकार' के रचयिता कौन हैं?
(A) रत्नाकर (B) मतिराम
(C) सेनापति (D) भूपण
उत्तर:- (C) सेनापति
10. रामचंद्रिका के रचयिता कौन हैं?
(A) चिंतामणि (B) केशवदास
(C) भिखारीदास (D) जोधराज
उत्तर:- (B) केशवदास
11. केशव कृत रामचंद्रिका का समय क्या निर्धारित है?
(A) 1550 ईस्वी (B) 1601 ईस्वी
(C) 1672 ईस्वी (D) 1703 ईस्वी
उत्तर:- (B) 1601 ईस्वी
12. डॉ. नगेन्द्र के अनुसार रीति निरूपण का आरम्भिक ग्रंथ कौनसा है?
(A) कविग्रिया (केशवदास) (B) कविकल्पद्रुम (चिंतामणि)
(C) हिततरंगिणी (कृपाराम) (D) साहित्य लहरी (सूरदास)
उत्तर:- (C) हिततरंगिणी (कृपाराम)
13. 'शृंगार रस मण्डन' किस भक्तिकालीन कवि का रीतिग्रंथ है?
(A) रहीम (B) रामानंद
(C) वल्लभाचार्य (D) विट्ठलनाथ
उत्तर:- (D) विट्ठलनाथ
14. सतसई परम्परा की पहली रचना किस ग्रन्थ को माना जाता है?
(A) अमरूक शतक (अमरूक) (B) वृंद सतसई (वृंद)
(C) नीतिशतक (भर्तृहरि) (D) गाथा सप्तशती (हाल)
उत्तर:- (D) गाथा सप्तशती (हाल)
15. रीतिकाल का निम्न में से कौनसा भेद मान्य नहीं है?
(A) रीतिभक्त धारा (B) रीतिबद्ध धारा
(C) रीतिसिद्ध धारा (D) रीतिमुक्त धारा
उत्तर:- (A) रीतिभक्त धारा
16. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने रीतिकाल की किस धारा का उल्लेख नहीं किया है?
(A) रीतिबद्ध (B) रीतिसिद्ध
(C) रीतिमुक्त (D) रीतियुक्त
उत्तर:- (D) रीतियुक्त
17. रामचंद्रिका को छंदों का अजयाबघर कहने वाले समीक्षक कौन हैं?
(A) आचार्य शुक्ल (B) डॉ. नगेन्द्र
(C) रामस्वरूप चतुर्वेदी (D) रामकुमार वर्मा
उत्तर:- (C) रामस्वरूप चतुर्वेदी
18. निम्नलिखित रीतिकालीन ग्रंथों को उनके रचयिताओं से सुमेलित कीजिए-
(क) पद्मिनी चरित (i) चिंतामणि
(ख) सुजान चरित्र (ii) लालकवि
(ग) काव्य प्रकाश (iii) मुबारक
(घ) छत्र प्रकाश (iv) सूदन
(क) (ख) (ग) (घ)
(A) (i) (ii) (iii) (iv)
(B) (ii) (i) (iv) (iii)
(C) (iii) (iv) (i) (ii)
(D) (iv) (iii) (ii) (i)
उत्तर:- (C) (iii) (iv) (i) (ii)
19. 'हम्मीर रासो' के रचयिता कौन हैं?
(A) शालिभद्र सूरि (B) हेमचंद्र सूरि
(C) जसवन्त सिंह (D) जोधराज
उत्तर:- (D) जोधराज
20. आनंदीलाल शर्मा द्वारा 'बिहारी सतसई' पर लिखित फारसी टीका का क्या नाम है?
(A) यमक सतसई (B) शायर सतसई
(C) फिरंगी सतसई (D) सतसई-ए-हाजिर
उत्तर:- (C) फिरंगी सतसई
21. बिहारी सतसई के प्रत्येक दोहे पर सवैये की रचना करने वाले कवि कौन हैं?
(A) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र (B) कृष्ण कवि
(C) कवि गिरधर (D) लालचंद्र
उत्तर:- (B) कृष्ण कवि
22. भूषण को 'भूषण' की उपाधि प्रदान किसने की थी?
(A) आचार्य रामचंद्र शुक्ल (B) रीवां नरेश महाराज विश्वनाथ
(C) चित्रकूट सोलंकी राजा रूद्र (D) जोधपुर नरेश जसवन्त सिंह
उत्तर:- (C) चित्रकूट सोलंकी राजा रूद्र
23. निम्नलिखित रीतिकालीन ग्रंथों को उनके रचयिताओं से सुमेलित कीजिए-
(क) बीरसिंह देव चरित (i) रसलीन
(ख) कविकुल कंठाभरण (ii) मतिराम
(ग) वृत्त कौमुदी (iii) कवि दूलह
(घ) रस प्रबोध (iv) केशवदास
(क) (ख) (ग) (घ)
(A) (i) (ii) (iii) (iv)
(B) (iv) (i) (ii) (iii)
(C) (iv) (iii) (i) (ii)
(D) (iv) (iii) (ii) (i)
उत्तर:- (D) (iv) (iii) (ii) (i)
24. रीतिकालीन ग्रंथ 'ललित ललाम' के रचयिता कौन हैं?
(A) मतिराम (B) चिंतामणि
(C) पद्माकर (D) गोरेलाल
उत्तर:- (A) मतिराम
25. 'राधा कन्हाई तो सुमिरन को बहानो है।' रीतिकालीन कवियों की भक्तिहीनता के संदर्भ में उक्त समीक्षा करने वाले आलोचक कौन हैं?
(A) आचार्य शुक्ल (B) बाबू गुलाबराय
(C) भिखारीदास (D) देव
उत्तर:- (C) भिखारीदास
26. निम्न में से कौनसा पद्माकर रचित ग्रंथ नहीं है?
(A) जगद्विनोद (B) रामरसायन
(C) प्रबोध पच्चीसी (D) गंगालहरी
उत्तर:- (C) प्रबोध पच्चीसी
27. निम्न में से किस विद्वान् ने 'केशवदास' को 'भाषा का मिल्टन' की संज्ञा दी?
(A) गणपति चंद्रगुप्त (B) मिश्रबंधु
(C) पद्मसिंह शर्मा (D) डॉ. नगेन्द्र
उत्तर:- (B) मिश्रबंधु
28. जायसी कृत 'अखरावट' की तर्ज पर लिखा रामदास सहाय के ग्रंथ का क्या नाम है?
(A) स्वरखड़ी (B) वर्ण विनोद
(C) ककहरा (D) वर्णमालावली
उत्तर:- (C) ककहरा
29. रीतिकाल की अंतिम रचना कौनसी अनुमानित है?
(A) रस प्रबोध (रसलीन) (B) रसरंग (ग्वाल कवि)
(C) गंगालहरी (पद्माकर) (D) राम रसायन (पद्माकर)
उत्तर:- (B) रसरंग (ग्वाल कवि)
30. निम्नलिखित रीतिग्रंथों को रीतिबद्ध कवियों से सुमेलित कीजिए-
(क) कविकुल कण्ठाभरण (i) गुरु गोविन्द सिंह
(ख) छंदमाला (ii) मतिराम
(ग) ललित ललाम (iii) केशवदास
(घ) सर्वसोलह प्रकाश (iv) कवि दूलह
(क) (ख) (ग) (घ)
(A) (ii) (i) (iv) (iii)
(B) (iv) (i) (ii) (iii)
(C) (iv) (iii) (ii) (i)
(D) (iv) (iii) (i) (ii)
उत्तर:- (C) (iv) (iii) (ii) (i)
31. 'शृंगार बत्तीसी' एवं शृंगार लतिका' के रचयिता कौन हैं?
(A) द्विजदेव (B) ग्वाल कवि
(C) रसलीन (D) याकूब खाँ
उत्तर:- (A) द्विजदेव
32. नायिका भेद की दृष्टि से सर्वप्रथम रीतिकालीन ग्रंथ कौनसा है?
(A) ललित ललाम (B) सुखसागर तरंग
(C) कविकुल कण्ठाभरण (D) सर्वसोलह प्रकाश
उत्तर:- (B) सुखसागर तरंग
33. छंद निरूपक ग्रंथों में प्राचीनतम रीतिकालीन ग्रंथ कौनसा है?
(A) वृत्त कौमुदी (B) छन्द सार
(C) पिंगल शास्त्र (D) छंदमाला
उत्तर:- (D) छंदमाला
34. निम्न में से कौनसा ग्रन्थ चिंतामणि द्वारा रचित नहीं है?
(A) कवि कल्पतरू (B) काव्य विवेक
(C) काव्य मंजरी (D) शृंगार मंजरी
उत्तर:- (C) काव्य मंजरी
35. निम्न में से कौनसा कवि रीतिबद्ध कवियों की श्रेणी में सम्मिलित नहीं किया जाता है?
(A) रसनिधि (B) रसलीन
(C) कुलपति मिश्र (D) आलम
उत्तर:- (D) आलम

Post a Comment