जनसंचार के माध्यम और जनसंचार के विविध आयाम संबन्धी 80 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर कक्षा 11
अभिव्यक्ति और जनसंचार के माध्यम
जनसंचार के माध्यम
कक्षा 11
महत्त्वपूर्ण प्रश्न
1. जनसंचार माध्यम
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1. सामान्यत: संचार किसे कहते हैं?
उत्तर-सामान्यत: दो या दो से अधिक व्यक्तियों के मध्य सूचनाओं , विचारों और भावनाओं का जो आदान - प्रदान होता उस प्रक्रिया को संचार कहते हैं ।
प्रश्न 2. संचार के प्रमुख प्रकार कौन-से हैं?
उत्तर-संचार के कई प्रकार हैं, जिनमें मौखिक और अमौखिक संचार के अलावा अन्त:वैयक्तिक, अन्तरवैयक्तिक, समूह संचार और जनसंचार प्रमुख हैं।
प्रश्न 3. संचार का आशय क्या है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-संचार शब्द की उत्पत्ति' चर' धातु से हुई है , जिसका आशय या अर्थ है- चलना या एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचना । अनेक माध्यमों से लिखित या मौखिक सन्देश -प्रेषण को ही संचार कहते हैं।
प्रश्न 4. 'संचार जीवन की निशानी है।' कैसे?
उत्तर-सामाजिक प्राणी होने से मनुष्य संचार करता है । दैनिक जीवन में वह संचार के बिना नहीं रह सकता । मानव- जीवन के विकास में संचार की सबसे बड़ी भूमिका है, संचार खत्म होना 'मृत्यु है । इसी कारण संचार जीवन की निशानी है।
प्रश्न 5. संचार को अनुभवों की साझेदारी क्यों कहा गया है?
उत्तर-संचार से दो या दो से अधिक व्यक्तियों के मध्य सूचनाओं, विचारों और भावनाओं का आदान-प्रदान होता है। इसी कारण प्रसिद्ध संचारशास्त्री विल्वर श्रैम ने संचार को अनुभवों की साझेदारी कहा है।
प्रश्न 6. संचार-क्रान्ति के साधन कौन-कौन-से हैं ?
उत्तर -टेलीफोन, इंटरनेट, फैक्स, समाचार-पत्र, रेडियो, टेलीविजन और सिनेमा आदि संचार-क्रान्ति के प्रमुख साधन है।
प्रश्न 7. संचार एवं जनसंचार में क्या अन्तर है?
उत्तर-सिर्फ दो व्यक्तियों के मध्य विचारों - भावनाओं का आदान-प्रदान संचार कहलाता है लेकिन हजारों-लाखों लोगों के मध्य होने वाले संचार को जन-संचार कहलाता है।
प्रश्न 8. संचार माध्यम किसे कहते हैं।
उत्तर-संचार की प्रक्रिया को अंजाम देने में सहायक दृश्य - श्रव्य सभी तरीकों को संचार माध्यम कहते हैं।
प्रश्न 9. संचार प्रक्रिया के प्रमुख तत्त्व कौन-कौन-से हैं ?
उत्तर-संचार प्रक्रिया के प्रमुख तत्त्व ये हैं-
(i) स्रोत या संचारक,
(ii) एनकोडिंग या कूटीकृत,
(iii) माध्यम या चैनल तथा
(iv) प्राप्तकर्ता या रिसीवर।
प्रश्न 10. स्रोत या संचारक किसे कहते हैं?
उत्तर-अपने किसी विचार, सन्देश या भावना को किसी दूसरे तक पहुँचाने की प्रक्रिया प्रारम्भ करने वाले को संचारक कहते हैं।
प्रश्न 11. सफल संचार के लिए क्या आवश्यक है ?
नय सफल संचार के लिए यह आवश्यक है कि जिसे सन्देश भेजा गया है, वह उस भाषा या कोड से परिचित हो।
प्रश्न 12. डीकोडिंग का अर्थ क्या है? बताइये।
उत्तर-इसका अर्थ है- प्राप्त सन्देश में निहित अर्थ को समझने की कोशिश। यह एक तरह से एनकोडिंग की उलटी प्रक्रिया है । इसमें सन्देश-प्राप्तकतं प्रेषित चिह्हों या संकेतों का अर्थ निकालता है।
प्रश्न 13. फीडबैक किसे कहते हैं?
उत्तर-संचार प्रक्रिया में सन्देश प्राप्तकतो द्वारा दशयी गई सकारात्मक या नकारात्मक प्रतिक्रिया को फीडबैक कहते है।
प्रश्न 14. संचार प्रक्रिया में 'शोर' किसे कहते हैं?
उत्तर-संचार प्रक्रिया में मानसिक, तकनीकी या भौतिक रूप में अनेक बाधाएँ आती हैं, इन बाधाओं को ही 'शोर' कहते हैं ।
प्रश्न 15. सांकेतिक संचार किसे कहते हैं ?
उत्तर-जब इशारे पर या संकेत द्वारा किसी को बुलाते हैं, मनोभाव प्रकट करने का प्रयास करते हैं, तो इसे सांकेतिक संचार कहते हैं।
प्रश्न 16. अन्तःवैयक्तिक संचार किसे कहा जाता है ?
उत्तर-जिस संचार प्रक्रिया में संचारक व्यक्ति और प्राप्तकर्ता एक ही होता है, इसे अन्त:वैयक्तिक संचार कहते हैं । जैसे एकान्त में ध्यान लगाना, पूजा करना आदि।
प्रश्न 17. अन्तरवैयक्तिक का आशय एवं महत्त्व बताइये।
उत्तर-जब दो व्यक्ति आपस में और आमने - सामने संचार करते हैं, तो इसे अन्तरवैयक्तिक संचार कहते हैं । इसमें फीडबैक तत्काल मिलता है, जिससे आपसी सम्बन्ध विकसित होते हैं ।
प्रश्न 18. समूह-संचार का उपयोग कहाँ होता है?
उत्तर-समूह -संचार का उपयोग समाज और देश के सामने उपस्थित समस्याओं को बातचीत और बहस के जरिये हल करने के लिए होता है।
प्रश्न 19. जनसंचार किसे कहते हैं? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-जब किसी तकनीकी या यान्त्रिक माध्यम के द्वारा समाज के विशाल वर्ग से संवाद करने की कोशिश की जाती है, तो उसे जनसंचार कहते हैं। इसमें सन्देश को बहुगुणित किया जाता है।
प्रश्न 20. जनसंचार या मास कम्युनिकेशन में किन माध्यमों की सहायता ली जाती है?
उत्तर-जनसंचार में अखबार, रेडियो, टेलीविजन, इण्टरनेट आदि माध्यमों की मदद ली जाती है, अर्थात् सन्देश विशाल वर्ग तक पहुँचाया जाता है।
प्रश्न 21. जनसंचार की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर- (1) जनसंचार माध्यमों के जरिए प्रकाशित-प्रसारित सन्देशों की प्रकृति सार्वजनिक होती है ।
(2) इसमें संचारक और प्राप्तकर्ता के मध्य कोई सीधा सम्बन्ध नहीं होता है।
प्रश्न 22. जनसंचार माध्यमों में द्वारपालों की क्या भूमिका होती है ?
उत्तर-जनसंचार माध्यमों में द्वारपालों की यह भूमिका होती है कि सार्वजनिक हित, पत्रकारिता दके सिद्धान्तों, मूल्यों और आचार संहिता के अनुसार सामग्री को संपादित करें और उसके प्रकाशन- प्रसारण की आज्ञा दें।
प्रश्न 23. संचार के किन्हीं चार कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-संचार के कोई चार कार्य –
(1) सूचनाएँ देना,
(2) जनता को शिक्षित करना,
(3) संस्थाओं पर नियन्त्रणरखना तथा
(4) अभिव्यक्ति हेतु मंच देना।
प्रश्न 24. जनसंत्रार के कौन-कौन से कार्य हैं ? बताइये।
उत्तर-जनसंचार के ये कार्य हैं-
(1) सूचना देना, (2) शिक्षित करना, (3) मनोरंजन करता, (4) एजेंडा तय करना,
(5) निगरानी रखना और (6) विचार-विमर्श का मंच देना।
प्रश्न 25. भारत का पहला समाचार-वाचक किसे माना जाता है?
उत्तर-पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देवर्षि नारद को भारत का पहला समाचार-वाचक माना जाता है।
प्रश्न 26. सम्राट् अशोक के शासन- काल में स्थायी सन्देश किससे दिये जाते थे?
उत्तर-सम्राट् अशोक के शासन- काल में स्थायी महत्त्वपर्ण सन्देश शिलालेखों एवं सूचना-पट्टों से दिये जाते थे, अर्थात अंकित किये जाते थे।
प्रश्न 27. प्राचीन भारत में संचार के लोक माध्यम क्या थे?
उत्तर-प्राचीन भारत में भीमबेटका के गुफाचित्र, कठपतली एवं लोकनाटकों की विविध शैलियाँ संचार के माध्यम थे।
प्रश्न 28. वर्तमान में जनसंचार माध्यमों के प्रमुख प्रकार की हैं?
उत्तर- वर्तमान में जनसंचार माध्यमों के प्रमुख प्रकार हैं समाचार-पत्र -पत्रिकाएँ,रेडियो, टेलीविजन, सिनेमा और इण्टरनेट । इन सभी माध्यमों की जनसंचार में महत्त्वपूर्ण भूमिका है।
प्रश्न 29. पत्रकारिता के तीन पहलू कौन -से हैं ? बताइये।
उत्तर- पत्रकारिता के तीन पहलू हैं समाचारों को संकलित करना, उन्हें सम्पादित कर छापने लायक बनाना और पत्र या पत्रिका के रूप में छापकर पाठकों तक पहुँचाना।
प्रश्न 30. भारत में पत्रकारिता की शुरूआत कब और कहाँ से हुई?
उत्तर-भारत में पत्रकारिता की शुरुआत सन 1780 में कोलकाता से प्रकाशित जेम्स ऑगस्ट हिकी के 'बंगाल गजट' से हुई।
प्रश्न 31. हिन्दी का पहला साप्ताहिक पत्र कौन- सा तथा किसके द्वारा सम्पादित था?
उत्तर-हिन्दी का पहला साप्ताहिक पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' था, जो कोलकाता से सन् 1826 में पण्डित जुगल किशोर शुक्ल के सम्पादन में प्रकाशित हआ था।
प्रश्न 32. हिन्दी भाषा के विकास में किसका विशेष योगदान रहा और कैसे?
उत्तर-हिन्दी भाषा के विकास में भारतेन्दु हरिश्चनद्र का विशेष योगदान रहा, उन्होंने कई पत्रिकाओं का सम्पादन-प्रकाशन करके यहे कार्य किया।
प्रश्न 33. आजादी से पहले के प्रमुख पत्रकारों के नामोल्लेख कीजिए।
उत्तर-आजादी से पहले के प्रमुख पत्रकार थे-गणेश शंकर विद्याथी, माखनलाल चतुवेदी, महावीर प्रसाद द्विवेदी,बाबूराव विष्णुराव पराडकर, प्रतापनारायण मिश्र, शिवपूजन सहायं, रावृक्ष बेनीपुरी तथा बालमुकुन्द गुप्त।
प्रश्न 34. स्वतन्त्रता आंदोलन के दौरान छपने वाले प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं के नाम बताइए।
उत्तर-स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान पत्र-पत्रिकाएँ-'केसरी', हिन्दुस्तान', 'हंस', 'सरस्वती', 'कर्मवीर', 'आज', प्रताप, 'प्रदीप' और 'विशाल भारत' आदि।
प्रश्न 35. स्वतन्त्रता से पूर्वं और आजादी के दो दशक तक पत्रकारिता का क्या लक्ष्य था।
उत्तर-स्वतन्त्रता से पूर्व पत्रकारिता का लक्ष्य स्वाधीनता- प्राप्ति था, तो दो दशक बाद तक पत्रकारिता का ध्येय राष्ट्र-निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता रखना था।
प्रश्न 36. स्वतन्त्रता-प्राप्ति के बाद के प्रमुख पत्रकारों के नाम बताइए।
उत्तर-स्वरतन्त्रता-प्रासि के बाद ज्रेय, रघुवार सहाय, धमवर भारतो, राजेन्द्र माथुर, प्रभाष जोशी, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, सुरेंद्र प्रतापसिंह आदि प्रमुख पत्रकार हुए।
प्रश्न 37. रेडियो का आविष्कार कब और किसने किया?
उत्तर-रेडियो का आविष्कार सन् 1895 में इटली के इलैक्ट्रिकल इंजीनियर जी. मर्कोनी ने किया।
प्रश्न 38. भारत में आल इण्डिया रेंडियो तथा एफएम रेडियो की स्थापना कब हुई?
उत्तर-भारत में आल इण्डिया रेडियो की स्थापना सन् 1936 में तथा एफएम रेडियों की स्थापना सन् 1993 में हुई।
प्रश्न 39. रेडियो किस तरह संचार- प्रसारण करता है?
उत्तर-रेड़ियो ध्वनि-तरंगों से देश के कोने-कोने में संचार प्रसारित करता है, रेडियो पर ध्वनि-तरंगें शब्दों में परिवर्तित होने से संचार वाचिक हो जाता है।
प्रश्न 40. महात्मा गाँधी ने रेडियो को अद्भुत शक्ति क्यों कहा था?
उत्तर-रेडियो की तात्कालिकता, घनिष्ठता और प्रभाव के कारण गाँधीजी ने इसे एक अद्भुत शक्ति कहा है।
प्रश्न 41. टेलीविजन की विश्वसनीयता किससे बढ़ जाती है?
उत्तर- प्रिंट मीड़िया के शब्दों तथा रीडियों को ध्वनियों के सम्मिलन से जब टेलीविजन पर दृश्य उभरते हैं तो सूचना की विश्वसनीयता बढ़ जाती है।
प्रश्न 42. पी.सी. जोशी समिति ने दूरदर्शन के कौन-कौन-से उद्देश्य बताये।
उत्तर-उक्त समिति ने ये उद्देश्य बताए सामाजिक परिवर्तन, राष्ट्रीय एकता, वैज्ञानिक चेतना का विकास, परिवार कल्याण को प्रोत्साहन, कृषि विकास, पर्यावरण संरक्षण , सामाजिक विकास, खेल संस्कृति का विकास तथा सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहन।
प्रश्न 43. भारत में दूरदर्शन का असली विस्तार कब हुआ?
उत्तर-भारत में दूरदर्शन का असली विस्तार तब हुआ, जब अनेक देशी चैनलों का प्रसारण प्रारम्भ हुआ।
प्रश्न 44. दूरदर्शन के उद्देश्य में क्या परिवर्तन आ गया है?
उत्तर-प्रारम्भ में दूरदर्शन का उद्देश्य राष्ट्र-निर्माण और सामाजिक उन्नयन था, परन्तु अब निजी चैनलों का उद्देश्य व्यावसायिक लाभ कमाना रह गया है।
प्रश्न 45. सिनेमा का अआविष्कार किसने और कब किया?
उत्तर-सिनेमा का आविष्कार थॉमस अल्वा एडिसन ने सन 1883 में मिनेटिस्कोप के प्रयोग से किया।
प्रश्न 46. भारत में पहली मूक फिल्म बनाने का श्रेय किसे दिया जाता है?
उत्तर-भारत में पहली मूक फिल्म 'राजा हरिश्चनद्र' (सन 1913) को बनाने का श्रेय दादा साहेब फाल्के को दिया जाता है।
प्रश्न 47. आजादी के बाद भारत में सिनेमा का कैसा स्वरुप उभरा?
उत्तर-आजादी के बाद भारत में सिनेमा का स्वरूप एक ओर सामाजिक यथार्थ को व्यक्त करने वाला तथा दूसरी ओर व्यावसायिकता को अपनाने वाला उभरा।
प्रश्न 48. आठवें दशक में सिनेमा का कौन- सा दौर खत्म हुआ और क्यों?
उत्तर-आठवें दशक में सिनेमा का समानान्तर या कलात्मक दौर खत्म हुआ, क्योंकि सिनेमा में बाजारवाद और व्यावसायिकता का जोर बढ़ गया था।
प्रश्न 49. इण्टरनेट क्या है? या इण्टरनेट कैसा माध्यम है?
उत्तर-इण्टरनेट अन्तरक्रियात्मक माध्यम है जिसमें प्रिण्ट मीडिया, रेडियो, टेलीविजन, सिनेमा, पुस्तक तथा पुस्तकालय के सारे गुण मौजूद हैं।
प्रश्न 50. इण्टरनेट से क्या लाभ हैं?
उत्तर-इण्टरनेट से ये लाभ हैं- (1) इससे विश्वग्राम की अवधारणा मजबूत हुई है, (2) इससे संचार की नयी
सम्भावनाएँ जगी हैं तथा (3) पाठकों एवं शोधकताओं के लिए नये संसाधन उपलब्ध हुए हैं।
प्रश्न 51. इण्टरनेट से क्या हानियाँ हैं?
उत्तर-इण्टरनेट से ये हानियाँ हैं- ( 1)अश्लीलता की वृद्धि हुई है, (2) इसका दुरुपयोग हो रहा है तथा (3) बच्चों व युवाओं में एकाकीपन बढ़ रहा है।
प्रश्न 52. आज जनसंचार माध्यमों से जीवन शैली पर क्या प्रभाव पड़ रहा है?
उत्तर-आज जनसंचार माध्यमों से जीवन शैली बदल रही है, इनसे हमारा जीवन और ज्यादा सक्षम, समर्थ, सरल और सक्रिय बन गया है तथा सामाजिक जीवन में गतिशीलता आ गई है ।
प्रश्न 53. आज जनसंचार माध्यमों को किस तरह ग्रहण करना जरूरी है ?
उत्तर-आज जनसंचार माध्यमों से प्रसारित-प्रकाशित सामग्री को निष्क्रिय तरीके की अपेक्षा सक्रिय तरीके से, सोच-विचारकर तथा आलोचनात्मक विश्लेषण के बाद ग्रहण करना जरूरी है।
प्रश्न 54. जनसंचार माध्यमों को लेकर अधिकतर विश्लेषकों की क्या मान्यता है ?
उत्तर-अधिकतर विश्लेषकों की मान्यता है कि उपभोक्तावाद के विकास और विस्तार में जनसंचार माध्यमों की सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका है ।
प्रश्न 55. मुद्रण-कला के आविष्कार से किसकी सम्भावनाएँ बढ़ी हैं ?
उत्तर-मुद्रण-कला के आविष्कार से पुस्तकों एवं समाचार-पत्रों के प्रकाशन के साथ ज्ञान के प्रसार और स्थायित्व की सम्भावनाएँ बढ़ी हैं।
2. पत्रकारिता के विविध आयाम
प्रश्न 56. पत्रकारिता का मूल तत्त्व क्या है?
उत्तर ताजा घटनाओं एवं समाचारों के प्रति उत्पन्न जिज्ञासा ही पत्रकारिता का मूल तत्त्च है।
प्रश्न 57. पत्रकारिता का विकास किस कारण हुआ है?
उत्तर-पाठकों की समाचारों को जानने-पढ़ने की जिज्ञासा को शान्त करने की कोशिश के कारण ही पत्रकारिता का विकास हुआ है।
प्रश्न 58. समाचार प्राप्त करने ( पढ़ने - देखने ) के माध्यम कौन-कौन हैं ?
उत्तर-समाचार -पत्र, रेडियो, टेलीविजन तथा इण्टरनेट समाचार पढ़ने - देखने के प्रमुख माध्यम हैं।
प्रश्न 59. समाचार किसे कहते हैं या समाचार की परिभाषा बताइये।
उत्तर-समाचार किसी भी ताजा घटना, विचार या समस्या की रिपोर्ट है जिसमें अधिक -से-अधिक लोगों की रुचि हो और जिसका अधिकाधिक लोगों पर प्रभाव पड़ रहा हो।
प्रश्न 60. समाचार के कौन से तत्त्व माने जाते हैं ?
उत्तर-समाचार के ये तत्त्व हैं-नवीनता, निकटता, प्रभाव, जनरुचि, संघर्ष, महत्त्वपूर्ण लोग, अनोखापन, उपयोगी जानकारियाँ, पाठक वर्ग और नीतिगत ढाँचा।
प्रश्न 61. समाचार के लिए नवीनता का क्या महत्तव है?
उत्तर-किसी भी घटना, विचार या समस्या के समाचार बनने के लिए नवीनता बहुत जरूरी है । ताजा अर्थात् नया, हो तो'न्यू' होने से 'न्यूज' बनता है।
प्रश्न 62. डेडलाइन किसके लिए महत्त्व रखती है ?
उत्तर-आमतौर परे दैनिक समाचार-पत्रों के लिए समाचारों को कवर करने हेतु डेडलाइन महत्व रखती है।
प्रश्न 63. समाचार-लेखन के छह ककार कौन-से हैं?
उत्तर:- समाचार-लेखन के छह ककार 1. क्या 2. किसके या कौन 3. कहाँ 4. कब , 5. क्यों तथा 6. कैसे।
प्रश्न 64. समाचार-संगठनों में द्वारपाल की भूमिका कौन निभाते हैं ?
उत्तर-समाचार-संगठनों में सम्पादक, सहायक सम्पादक, समाचार सम्पादक, मुख्य उपसम्पादक और उपसम्पादक आदि द्वारपाल की भूमिका निभाते हैं।
प्रश्न 65. सम्पादन का अर्थ क्या है? बताइए
उत्तर-सम्पादन का अर्थ है- किसी सामग्री से उसकी अशुद्धियों को दूर करके उसे पठनीय बनाना। उपसंपादक खबर में काट-छांट व अशुद्धि -निवारण करता है।
प्रश्न 66. पत्रकारिता की साख बनाये रखने के लिए कौन-से सिद्धान्त पालनीय हैं?
उत्तर-पत्रकारिता की साख बनाये रखने के लिए ये सिद्धान्त आवश्यक हैं-तथ्यों की शुद्धता, वस्तुपरकता, निष्पक्षता,सन्तुलन और स्रोत ।
प्रश्न 67. समाचारों की शुद्धता या तथ्यपरकता से क्या आशय है?
उत्तर-समाचारों में किसी यथार्थ को अत्यन्त सीमित चर्यनित सूचनाओं और तथ्यों के माध्यम से व्यक्त प्रकाशित करना ही तथ्यपरकता है।
प्रश्न 68. तथ्यपरकता और वस्तुपरकता में क्या अन्तर है?
उत्तर-तथ्यपरकता का सम्बन्ध जहाँ अधिकाधिक तथ्यों (सत्य स्थितियों ) से है, वहीं वस्तुपरकता का सम्बन्ध सामाजिक- सांस्कृतिक व आर्थिक मूल्यों से है।
प्रश्न 69. पत्रकारिता में निष्यक्षता का क्या महत्व है?
उत्तर-पत्रकारिता में निष्पक्षता का अत्यधिक महत्व है, क्योंकि पत्रकार के निष्पक्ष रहने से ही समाचार-संगठन की साख बनती है।
प्रश्न 70. पत्रकारिता की अहम भूमिका क्या है और क्यों?
उत्तर-निष्यक्ष रहकर सत्य एवं न्याय के साथ राष्ट्रीय और सामाजिक जीवन में समन्वय रखना पत्रकारिता की अहम भूमिका है, क्योंकि पत्रकारिता लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ है ।
प्रश्न 71. पत्रकार की वैसाखियां बताया गया है?
उतर-1, सचाई, 2. सन्तुलन, 3. निप्पक्षता और 4. स्पष्टता पत्रकार की वैसाखियाँ बताया गया है।
प्रश्न 72. पत्रकारिता के अहम हिस्से कौन-कौन से हैं?
अथवा
पत्रकारिता के आयाम कौन-से मान्य हैं ?
उत्तर-पत्रकारिता के अहम हिस्से या आयाम ये हैं:- समाचार, विचार, सम्पादकीय, फोटो और कार्टून पत्रकारिता तथा टिप्पणी (रेखांकन और कार्टोग्राफी)।
प्रश्न 73. पत्रकारिता के प्रमुख प्रकार बताइए।
उत्तर-पत्रकारिता के प्रमुख प्रकार ये हैं- खोजपरक पत्रकारिता, विशेषीकृत पत्रकारिता, वॉचडॉग पत्रकारिता, एडवोकेसी पत्रकारिता तथा वैकल्पिक पत्रकारिता।
प्रश्न 74. खोजपरक पत्रकारिता से क्या आशय है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-खोजपरक पत्रकारिता से आशय ऐसी पत्रकारिता से है जिसमें गहराई से छान-बीन करके तथ्यों एवं सूचनाओं को सामने लाने का प्रयास् किया जाता है।
प्रश्न 75. वॉचडॉग पत्रकारिता किसे कहते हैं?
उत्तर-सरकारी कामकाज पर निगाह रखकर कोई गड़बड़ी दिखाई दे, तो उसका परदाफाश करने को वॉचडाग
प्रश्न 76. सम्पादकीय किसे कहते हैं?
उत्तर-जिस लेख के माध्यम से समाचार-पत्र किसी घटना, समस्या या मुद्दे को लेकर अपनी बनी राय प्रकट
है, उसे सम्पादकीय कहते हैं ।
प्रश्न 77. पीत पत्रकारिता से क्या आशय है?
उत्तर-पीत पत्रकारिता से आशय है-सनसनीखेज समाचारों के प्रकाशन में विशेष आग्रह रखना।
प्रश्न 78. कौन-सी स्थिति हमारे लोकतत्र के लिए संकट पैदा कर रही है?
उत्तर-आज हर समाचार संगठन सबसे अधिक बिकाऊ बनने की होड़ में दिखाई देता है। हमारे लोकतन्त्र के लिए पत्रकारिता की यह रस्थिति संकट पैदा कर रही है।
प्रश्न 79. किस प्रवृत्ति ने समाचार मीडिया को मास मार्केंट में बदल दिया है?
उत्तर-बाजारी होड़ तथा व्यापारीकरण की प्रवृत्ति ने समाचार मीडिया को क्लास मार्कट से मास मार्केट में बदल दिया है।
प्रश्न 80. वर्तमान में समाचार मीडिया को लेकर क्या धारणा बन रही है?
उत्तर-वर्तमान में समाचार मीडिया को लेकर यह धारणा बन रही है कि यह लोगों को 'जानकार नागरिक' न बनाकर 'गुमराह उपभोक्ता' बना रही है।
प्रश्न 81. पेज-थ्री पत्रकारिता किसे कहा गया है?
उत्तर-प्राय: समाचार-पत्र के पृष्ठ तीन पर अमीरों की पार्टियों, महफिलों, फैशन तथा जाने-माने लोगों के जीवन के बारे में समाचार प्रकाशित होते हैं, उसे ही पेज-थ्री पत्रकारिता कहते हैं।
Post a Comment