घनानंद कवित्त/ सवैया अंतरा कक्षा 12
घनानंद
कवित्त/ सवैया
अंतरा कक्षा 12
1. घनानंद का जन्मकाल कब माना जाता है?
(1) 1641 ई. (2) 1675 ई.
(3) 1689 ई. (4) 1695 ई.
उत्तर:- (3) 1689 ई.
2. घनानंद किस काव्य धारा के कवि माने जाते है?
(1) रीतिमुक्त (2) रीतिसिद्ध
(3) रीतिबद्ध (4) रीतिपुष्ट
उत्तर:- (1) रीतिमुक्त
3. घनानंद को 'प्रेम के पीर का कवि' कहने वाले समीक्षक कौन हैं?
(1) नगेन्द्र (2) शुक्ल
(3) हजारी प्रसाद (4) बच्चन सिंह
उत्तर:- (2) शुक्ल
4. घनानंद ने किस सम्प्रदाय से दीक्षा ली थी?
(1) वैष्णव (2) नाथ सम्प्रदाय में
(3) सिद्ध (4) निम्बार्क संप्रदाय में
उत्तर:- (4) निम्बार्क संप्रदाय में
5. घनानंद ने विरह की कितनी अवस्थाओं का सुन्दर चित्रण किया है?
(1) 8 (2) 9
(3) 10 (4) 11
उत्तर:- (3) 10
6. किस कवि को रस का साक्षात् अवतार माना जाता है?
(1) केशव (2) घनानंद
(3) विद्यापति (4) शुक्ल
उत्तर:- (2) घनानंद
7. 'सुजान शतक' नाम से घनानंद के 100 से अधिक छंदों के संकलनकर्ता कौन हैं?
(1) भारतेन्दु (2) शुक्ल
(3) द्विजदेव (4) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
उत्तर:- (1) भारतेन्दु
8. 'अति सूधो सनेह को मारग है।' प्रसिद्ध पंक्ति किस कवि की है?
(1) तुलसीदास की (2) कबीर की
(3) भारतेन्दु की (4) घनानंद की
उत्तर:- (4) घनानंद की
9. विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ने घनानंद की रचनाओं का संकलन किस शीर्षक से किया है?
(1) घनानंद (2) घन आनन्द
(3) सुजान सागर (4) कोकसार
उत्तर:- (2) घन आनन्द
10. 'कालि कुर कोकिला कहा को बैर काढ़ती री' प्रसिद्ध पंक्ति किसकी है?
(1) माखनलाल की (2) मीरा की
(3) बोधा की (4) घनानंद की
उत्तर:- (4) घनानंद की
11. घनानंद का प्रिय छंद क्या है?
(1) सवैया (2) कुण्डलिया
(3) कवित्त (4) छप्पय
उत्तर:- (3) कवित्त
12. घनानंद का जन्म किस परिवार में हुआ था?
(1) कायस्थ (2) कामड़
(3) व्यास (4) चारण
उत्तर:- (1) कायस्थ
13. किस रचना का शीर्षक घनानंद और देव दोनों का एक जैसा है अर्थात् ऐसी कौनसी काव्य रचना जो घनानंद की भी है और देव की भी है?
(1) सुजान सागर (2) सुजानविनोद
(3) विरह लीला (4) प्रेम पत्रिका
उत्तर:- (2) सुजानविनोद
14. कौनसी रचना घनानंद की नहीं है?
(1) प्रेम पहेली (2) प्रेम पद्धति
(3) प्रेम पत्रिका (4) प्रेम पच्चीसी
उत्तर:- (2) प्रेम पद्धति
15. कौनसी रचना घनानंद की है?
(1) विरह वारिश (2) इश्कनामा
(3) विरह लीला (4) उक्त सभी
उत्तर:- (3) विरह लीला
16. 'भाषा के लक्षण एवं व्यंजक बल की सीमा कहाँ तक है, इसकी पूरी परख इन्हीं को थी।' आचार्य शुक्ल का यह कथन किसके संबंध में है?
(1) घनानंद (3) आलम
(4) बिहारी (4) बिहारी
उत्तर:- (1) घनानंद
17. घनानंद के संबंध में किसने कहा कि "प्रेम मार्ग का ऐसा धीर और प्रवीण कवि तथा जवांदानी का दावा करने वाला कोई दूसरा नहीं।"?
(1) रामकुमार वर्मा (2) गणपति चन्द्र
(3) रामचंद्र शुक्ल (4) नगेन्द्र
उत्तर:- (3) रामचंद्र शुक्ल
18. घनानंद किस रस के कवि माने जाते हैं?
(1) करुण (2) शांत
(3) अद्भुत (4) शृंगार
उत्तर:- (4) शृंगार
19. छेकानुप्रास का उदाहरण कौनसा है?
(1) घिरत घन आनंद (2) पयान प्रान
(3) चाहत चलन (4) उक्त सभी
उत्तर:- (4) उक्त सभी
20. निम्न में से पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार का उदाहरण कौनसा है?
(1) गाहि गाहि (2) आनाकानी आरसी
(3) करोगे कौलौ (4) पैज परी
उत्तर:- (1) गाहि गाहि
21. सुजान और घनानंद में कौनसी बहस छिड़ गई थी?
(1) प्रेम की (2) मौन तुड़वाने की
(3) नृत्य कराने की (4) संगीत की
उत्तर:- (2) मौन तुड़वाने की
22. 'पीवत जीवत' में कौनसा अलंकार है?
(1) छेकानुप्रास (2) वृत्यनुप्रास
(3) श्रुत्यनुप्रास (4) अंत्यानुप्रास
उत्तर:- (4) अंत्यानुप्रास
23. घनानंद किस काव्यधारा के प्रतिनिधि कवि माने जाते हैं?
(1) रीतिबद्ध काव्यधारा (2) रीतिमुक्त काव्यधारा
(3) रीतिसिद्ध काव्यधारा (4) प्रेमाख्यानक काव्यधारा
उत्तर:- (2) रीतिमुक्त काव्यधारा
24. घनानंद किसके दरबार में मीर मुंशी थे?
(1) मुहम्मद शाह रंगीला (2) मुहम्मद बिन तुगलक
(3) अकबर (4) शेरशाह सूरी
उत्तर:- (1) मुहम्मद शाह रंगीला
25. घनानंद की प्रेमिका का क्या नाम है?
(1) सुजान (2) सुभान
(3) शेख रंगरेजिन (4) प्रवीन
उत्तर:- (1) सुजान
26. घनानंद कृत काव्यग्रंथ कौनसा है?
(1) सुजान सागर (2) विरहलीला
(3) रसकेलिवल्लि (4) उक्त सभी
उत्तर:- (4) उक्त सभी
27. घनानंद के गुरु के रूप में किनका उल्लेख मिलता है?
(1) नारायण देव (2) शेष महंत
(3) उपर्युक्त दोनों का (4) नरहरिदास
उत्तर:- (3) उपर्युक्त दोनों का
28. घनानंद के काव्य में अंगीरस है-
(1) संयोग शृंगार रस (2) विप्रलंभ शृंगार रस
(3) भक्ति रस (4) वात्सल्य रस
उत्तर:- (2) विप्रलंभ शृंगार रस
29. मनहरण कवित्त में यति विधान कहाँ होता है?
(1) 31 वर्गों पर (2) 16-15 वर्णों पर
(3) 15-15 वर्णों पर (4) 15-16 वर्णों पर
उत्तर:- (2) 16-15 वर्णों पर
30. 'कूपभरी मूकता' में निम्न में से किसके दर्शन होते है?
(1) प्रलाप (2) प्रतीक
(3) विरोधाभास (4) रसाभास
उत्तर:- (3) विरोधाभास
31. 'दसा त्यों न दीठि' में किस अलंकार का नियोजन हुआ है?
(1) छेकानुप्रास अलंकार (2) वृत्यनुप्रास अलंकार
(3) श्रुत्यनुप्रास अलंकार (4) अन्त्यानुप्रास अलंकार
उत्तर:- (3) श्रुत्यनुप्रास अलंकार
32. 'वे अपने आँसुओं से रो रहे हैं, किराये के आँसुओं से नहीं।' घनानंद के अनुभूतिजन्य विरह-अभिव्यक्ति के संबंध में उक्त कथन कहने वाले विद्वान् कौन हैं?
(1) रामचन्द्र शुक्ल (2) रामस्वरूप चतुर्वेदी
(3) रामकुमार वर्मा (4) रामधारी सिंह 'दिनकर'
उत्तर:- (4) रामधारी सिंह 'दिनकर'
33. निम्न में से कौनसा कथन घनानंद का नहीं है?
(1) अति सूधो सनेह को मारग है
(2) नींद न आवे धान न भावे विरह सतावे मोय
(3) काहू कलपाय है सौ कैसो कलपाय है
(4) लोग हैं लागि कवित्त बनावत मौं तो मोहि कवित्त बनावत
उत्तर:- (2) नींद न आवे धान न भावे विरह सतावे मोय
34. घनानंद ने श्रीकृष्ण को किस नाम से संबोधित किया है?
(1) माधव (2) किसना
(3) सुजान (4) रसानंद
उत्तर:- (3) सुजान
35. 'सुजानचरित' के लेखक कौन हैं?
(1) कवि सूदन (2) घनानंद
(3) देव (4) आलम
उत्तर:- (1) कवि सूदन
36. 'प्रेम के पीर के कवि' रूपी संबोधन घनांनद के लिए किस समालोचक ने किया?
(1) हजारी प्रसाद द्विवेदी (2) रामचंद्र शुक्ल
(3) रामधारी सिंह दिनकर (4) मिश्र बंधु
उत्तर:- (2) रामचंद्र शुक्ल
37. 'तब हार पहार से लागत है' उक्त चरण में कौनसा अलंकार नियोजित हुआ है?
(1) उपमा अलंकार (2) अतिशयोक्ति अलंकार
(3) यमक अलंकार (4) उक्त सभी
उत्तर:- (4) उक्त सभी
38. “हित तोष के तोष सु पान पले' में कौनसा अलंकार है?
(1) श्लेष अलंकार (2) रूपक अलंकार
(3) यमक अलंकार (4) उक्त सभी
उत्तर:- (3) यमक अलंकार
39. 'जान अजान लौ' में सभंग यमक के अतिरिक्त अन्य अलंकार कौनसा है?
(1) मानवीकरण अलंकार (2) विरोधाभास अलंकार
(3) अतिशयोक्ति अलंकार (4) संदेह अलंकार
उत्तर:- (2) विरोधाभास अलंकार
40. किरीट सवैये का लक्षण क्या है?
(1) आठ स गण (2) आठ स गण तथा लघु गुरु
(3) आठ भ गण तथा लघु गुरु (4) आठ भ गण
उत्तर:- (4) आठ भ गण
41. घनानंद के काव्य की भाषा क्या है?
(1) ब्रजभाषा (2) अवधी
(3) खड़ी बोली (4) मैथिली
उत्तर:- (1) ब्रजभाषा
42. 'सुजान विलास' के रचनाकार कौन हैं?
(1) देव (2) घनानंद
(3) सोमनाथ (4) ग्वालकवि
उत्तर:- (3) सोमनाथ
43. घनानंद के सवैये में काव्यगुण एवं रीति है-
(1) औज गुण- गौड़ी रीति (2) माधुर्य गुण- वैदर्भी रीति
(3) प्रसाद गुण - पांचाली रीति (4) माधुर्य गुण - पांचाली रीति
उत्तर:- (2) माधुर्य गुण- वैदर्भी रीति
44. संयोगकाल में घनानंद के नेत्र कैसे जीवित रहते थे?
(1) सुजान के सौन्दर्य को पीकर (2) सुजान को याद करके
(3) अपनी कविताएँ पढ़कर (4) सुजान का नृत्य देखकर
उत्तर:- (1) सुजान के सौन्दर्य को पीकर
45. मिलनावस्था में सुजान के गले में पड़ा हार घनानंद को किसके समान लगता है?
(1) बादल के समान (2) पहाड़ के समान
(3) नाग के समान (4) इन्द्रधनुष के समान
उत्तर:- (2) पहाड़ के समान
46. 'हियो हितपत्र पवित्र' में कौनसा अलंकार है?
(1) छेकानुप्रास (2) अंत्यानुप्रास
(3) रूपक (4) उक्त सभी
उत्तर:- (4) उक्त सभी
47. एक ही वाग्यंत्र से उच्चारित वर्णों की आवृत्ति होने पर कौनसा अनुप्रास अलंकार होता है?
(1) छेकानुप्रास (2) वृत्यनुप्रास
(3) श्रुत्यनुप्रास (4) अंत्यानुप्रास
उत्तर:- (3) श्रुत्यनुप्रास
(समाप्त)
Post a Comment