जनसंचार से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
जनसंचार से सम्बंधित प्रश्न
प्रश्न 1 : 'संचार' शब्द की उत्पत्ति किस शब्द से हुई है?
उत्तर : संचार शब्द की उत्पत्ति 'चर' शब्द से हुई है। ‘चर' का अर्थ है चलना या एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचना।
प्रश्न 2 : संचार से क्या अभिप्राय है?
उत्तर : संचार दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच सूचनाओं, विचारों और भावनाओं का आदान-प्रदान है।
प्रश्न 3 : संचार और जनसंचार के विविध माध्यम कौन-कौन से हैं?
उत्तर : टेलीफोन, इंटरनेट, फैक्स, समाचार-पत्र, रेडियो, टेलीविजन और सिनेमा आदि।
प्रश्न 4 . : विल्वर सैम के अनुसार संचार की क्या परिभाषा है?
उत्तर : विल्वन सैम के अनुसार, “संचार अनुभवों की साझेदारी है।"
प्रश्न 5 . : संचार के तत्त्व कौन-कौन से हैं?
उत्तर : स्रोत, संदेश, शोर, डीकोडिंग, फीडबैक आदि ।
प्रश्न 6. . : ' संचार' के प्रकार कौन-कौन से हैं?
उत्तर : मौखिक और अमौखिक संचार, अंतः वैयक्तिक संचार, अंतर - वैयक्तिक संचार, समूह, समूह संचार, जनसंचार आदि।
प्रश्न 7 : संचार प्रक्रिया की शुरूआत कब होती है?
उत्तर : जब स्रोत या संचारक एक उद्देश्य के साथ अपने किसी विचार, संदेश या भावना को किसी और तक पहुँचाना चाहता है तब संचार की शुरूआत होती है।
प्रश्न 8. : सफल संचार के लिए क्या आवश्यक है?
उत्तर : सफल संचार के लिए आवश्यक है कि संदेशग्रहीता भी भाषा यानी उस कोड से परिचित हो जिसमें अपना संदेश भेज रहे हैं।
प्रश्न 9. : 'डीकोडिंग' का क्या अर्थ है?
उत्तर : 'डीकोडिंग' का अर्थ है-प्राप्त संदेशों में निहित अर्थ को समझने की कोशिश ।
प्रश्न 10. 'फीडबैक' से हमें क्या पता चलता है?
उत्तर : फीडबैक से हमें पता चलता कि संचारक ने जिस अर्थ के साथ संदेश भेजा था, वह उसी अर्थ में प्राप्तकर्ता को मिला है।
प्रश्न 11 : 'शोर' से क्या अभिप्राय है?
उत्तर : संचार प्रक्रिया में कई प्रकार की बाधाएँ आती हैं, इन बाधाओं को शोर कहते हैं।
प्रश्न 12 : सांकेतिक संचार किसे कहते हैं?
उत्तर : संकेतों द्वारा विचारों का आदान-प्रदान करना ही सांकेतिक संचार कहलाता है।
प्रश्न 13 . : अंतर - वैयक्तिक संचार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर : जब दो व्यक्ति आपस में आमने-सामने संचार करते हैं तो इसे अंतर-वैयक्तिक संचार कहते हैं।
प्रश्न 14. : साक्षात्कार में कौन-से कौशल की परख होती है?
उत्तर : साक्षात्कार में अंतर - वैयक्तिक कौशल की परख होती है।
प्रश्न 15. : जनसंचार की किसी एक विशेषता को लिखिए ।
उत्तर : जनसंचार माध्यमों के जरिए प्रकाशित या प्रसारित संदेशों की प्रकृति सार्वजनिक होती है?
प्रश्न 16 . : संचार के प्रमुख कार्य बताइए |
उत्तर : प्राप्ति, नियंत्रण, सूचना, अभिव्यक्ति, सामाजिक सम्पर्क तथा समस्या-समाधान प्रतिक्रिया आदि।
प्रश्न 17 : जनसंचार के प्रमुख प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए ।
उत्तर : सूचना देना, शिक्षित करना, मनोरंजन करना, एजेंडा तय करना, निगरानी करना, तथा विचार-विमर्श
के लिए मंच उपलब्ध कराना।
प्रश्न 18 : संपादकीय विभाग का क्या कार्य है?
उत्तर : खबरों, लेखों तथा फीचरों को व्यवस्थित ढंग से संपादकीय करने का कार्य संपादकीय विभाग का होता है?
प्रश्न 16. : उदंत मार्तण्ड का प्रकाशन कब और कहाँ हुआ?
उत्तर : साप्ताहिक पत्र उदंत मार्तण्ड 1826 ई. में कोलकाता से जुगल किशोर के संपादकत्व में प्रकाशित हुआ।
प्रश्न 20. : भारत में पत्रकारिता की शुरूआत कब हुई?
उत्तर : भारत में पत्रकारिता की शुरूआत सन् 1780 ई में जेम्स ऑगस्ट हिक्की के 'बंगाल गजट' से हुई।
प्रश्न 21. : आजादी-पूर्व के प्रमुख पत्रकारों के नाम बताइए ।
उत्तर : गणेश शंकर विद्यार्थी, माखनलाल चतुर्वेदी, महावीर प्रसाद द्विवेदी, प्रतापनारायण मिश्र, शिवपूजन सहा, रामवृक्ष बेनीपुरी, बालमुकुन्द गुप्त आदि ।
प्रश्न 22. आजादी पूर्व की कुछ प्रमुख पत्र-पत्रिकाओ के नाम बताइए |
उत्तर : केसरी, हिन्दुस्तान, सरस्वती, हंस, कर्मवीर, प्रताप, आज, विशाल भारत आदि ।
प्रश्न 23. : रेडियो का आविष्कार कब और किसने किया?
उत्तर : सन् 1865 ई. में जी मार्कोनी ने ।
प्रश्न 24 : सिनेमा का आविष्कार कब और किसने किया?
उत्तर : सन् 1883 ई. में थामस अल्वा एडीसन ने ।
प्रश्न 25. : जनसंचार का नवीनतम लोकप्रिय साधन क्या है?
उत्तर : इन्टरनेट
प्रश्न 26. : प्रमुख स्टिंग ऑपरेशन कौन से हैं?
उत्तर : तहलका, ऑपरेशन दुर्योधन या चक्रव्यूह,
प्रश्न 27. : पत्रकारिता का मूल तत्व क्या है?
उत्तर : जिज्ञासा और समाचार व्यापक अर्थों में पत्रकारिता का मूल तत्व है।
प्रश्न 28.: पत्रकारिता का सम्बन्ध किससे है?
उत्तर : सूचनाओं का संकलन एवं उनका संपादन कर पाठकों तक पहुँचाना है।
प्रश्न 26 : समाचार में कौन-से तत्व आवश्यक है?
उत्तर : नवीनता, जनरुचि, निकटता, प्रभाव,
प्रश्न 30. : संपादन में मुख्य रूप से क्या आवश्यक है?
उत्तर : तथ्यपरकता, वस्तुपरकता, निष्पक्षता तथा संतुलन ।
प्रश्न 31. : समाचार की परिभाषा लिखिए ।
उत्तर : समाचार किसी भी ऐसी ताजा घटना, विचार या समस्या की रिपोर्ट है जिसमें अधिक से अधिक लोगो
की रुचि हो, और जिसका अधिक से अधिक लोगों पर प्रभाव पड़ रहा हो ।
प्रश्न 32 : संपादन का क्या अर्थ है?
उत्तर : किसी सामग्री की अशुद्धियों को दूर कर उसे पठनीय बनाना।
प्रश्न 33. : पत्रकार की बैसाखियाँ किसे कहा जाता है?
उत्तर : विश्वसनीयता, संतुलन, निष्पक्षता तथा स्पष्टता
प्रश्न 34. संपादकीय किसे कहा जाता है?
उत्तर : संपादक जिस पृष्ठ पर विभिन्न घटनाओं और समाचारों पर अपनी राय प्रकट करता है उसे संपादकीय कहते है ।
प्रश्न 35. पहले पृष्ठ पर प्रकाशित होने वाले हस्ताक्षरित समाचार को क्या कहते हैं?
उत्तर : कार्टून कोना
प्रश्न 36. पत्रकारिता के प्रमुख प्रकार बताइए ।
उत्तर : खोजपरक पत्रकारिता, विशेषीकृत पत्रकारिता, वॉचडॉग पत्रकारिता, एडव्होकेसी पत्रकारिता, वैकल्पिक मीडिया।
प्रश्न 37. : खोजपरक पत्रकारिता से आप क्या समझते हैं?
उत्तर : ऐसी पत्रकारिता जिसमें गहराई से छानबीन करके ऐसे तथ्यों और सूचनाओं को सामने लाने की कोशिश की जाती है जिन्हें दबाने या छिपाने का प्रयास किया जा रहा हो ।
प्रश्न 38. : वॉचडॉग पत्रकारिता से क्या आशय है?
उत्तर : किसी के सरकार के कामकाज पर निगाह रखते हुए किसी गड़बड़ी का पर्दाफाश करना वॉचडॉग पत्रकारिता कहलाती है।
प्रश्न 36. : एडव्होकेसी पत्रकारिता क्या है?
उत्तर : किसी खास मुद्दे को उछालकर उसे पक्ष में जनमत बनाने का लगातार अभियान चलाना एडवोकेसी पत्रकारिता कहलाती है।
प्रश्न 40 . : वैकल्पिक मीडिया से आप क्या समझते हैं?
उत्तर : जो मीडिया स्थापित व्यवस्था के विकल्प को सामने लाने और उसके अनुकूल वैकल्पिक सोच को अभिव्यक्त करता है, उसे वैकल्पिक मीडिया कहते हैं ।
प्रश्न 41. : ‘अखबार’ शब्द मूल रूप से किस भाषा का शब्द है?
उत्तर : समाचार-पत्र को अरबी में अखबार कहते हैं । इसलिए ऐसा पत्र जिसमें खबरें ही खबरें हो, अखबार कहलाता है।
प्रश्न 42. : अग्रलेख से क्या आशय है?
उत्तर : एक ही संपादकीय स्तम्भ में दो या तीन संपादकीय लेख हों तो पहले को अग्रलेख व अन्य को संपादकीय टिप्पणियां कहते हैं।
प्रश्न 43. : एंकर का क्या अर्थ है? तथा उद्घोषक को हम किस अर्थ में लेते हैं?
उत्तर : किसी टीवी कार्यक्रम को संचालित करने वाला अभिनेता या अभिनेत्री । रेडियो कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व कार्यक्रम संबंधी या अन्य आवश्यक घोषणाएँ करने वाला उद्घोषक कहलाता है।
प्रश्न 44.: कतरन (क्लिपिंग ) किसे कहते हैं?
उत्तर : संपादकीय लेख, टिप्पणियाँ तैयार करने हेतु विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं से काटकर रखी गई कतरनों को क्लिपिंग कहते हैं।
प्रश्न 45 . : कवरेज को हम किस अर्थ में लेते हैं?
उत्तर : घटनास्थल पर पहुँचकर समाचारों का संकलन करना और उन्हें प्रकाशित करना कवरेज कहलाता है।
प्रश्न 46. : गजट को परिभाषित कीजिए ।
उत्तर : वह सामयिक-पत्र जिसमें सरकारी सूचनाएँ प्रकाशित होती हैं
प्रश्न 47 पत्रकारिता में छः ककार क्या हैं?
उत्तर : पत्रकार कप्लिंग ने समाचार संकलन के लिए पाँच डब्ल्यू व एक एच का सिद्धांत दिया, इसे ही हिन्दी
में छः ककार का सिद्धांत कहते हैं। ये ककार हैं- कहाँ, कब, क्या, किसने, क्यों और कैसे ।
प्रश्न 48. : टाइप के कितने अंग हैं?
उत्तर : टाइप के 10 अंग हैं- काउंटर, बॉडी, सेरिफ, फेस, बिअर्ड, शोल्डर, पिन, निक, ग्रूव, फुट।
प्रश्न 46.: टेलीप्रिंटर का कार्य क्या है?
उत्तर : विद्युत-चालित मशीन जिसकी सहायता से संवाद समितियों के समाचार, अखबार के कार्यालय तक मशीन पर चढ़े कागज पर स्वतः टाइप होकर पहुँचते हैं।
प्रश्न 50. : 'डमी' शब्द की व्याख्या प्रस्तुत कीजिए ।
उत्तर : इसे ले-आउट भी कहते हैं, पत्र के पूरे आकार या छोटे आकार वाले कागज जिन पर समाचारों, चित्रों, विज्ञापनों की स्थिति की रूपरेखा दी जाती है।
प्रश्न 51. : डेटलाइन किसे कहते हैं?
उत्तर : प्रत्येक समाचार के शीर्षक के बाद और इंट्रो से पहले उस समाचार का स्थान व तारीख दी जाती है, उसे डेटलाइन कहते हैं।
प्रश्न 52. : तड़ित समाचार (फ्लैश) से आप क्या समझते हैं?
उत्तर : किसी विशेष समाचार का पूरा विवरण देने में देर लगने की स्थिति में उस समाचार का संक्षिप्त रूप, न्यूज एजेंसी, पत्र या रेडिया को दिया जाता है, इसे फ्लैश कहते हैं।
प्रश्न 53. : पीत पत्रकारिता (यलो जर्नलिज्म) किसे कहते हैं?
उत्तर : कतिपय समाचार पत्र सनसनीखेज खबरों और व्यक्ति - परक चरित्र हनन जैसे समाचारों को अधिक महत्व देते हैं, ऐसी प्रवृत्ति को पीत पत्रकारिता कहते हैं।
प्रश्न 54 : प्रिंट लाइन को परिभाषित कीजिए ।
उत्तर : प्रत्येक समाचार-पत्र या पत्रिका में संपादक, प्रकाशक और मुद्रक का नाम अनिवार्य रूप से प्रकाशित किया जाता है, इस विवरण को ही प्रिंट लाइन कहते हैं।
प्रश्न 55 : 'फिलर' पर टिप्पणी कीजिए ।
उत्तर : वह छोटा-छोटा मैटर जो मेक-अप में खाली स्थान बचने पर उसे भरने के काम आता है।
प्रश्न 56 . : फीचर किसे कहते हैं?
उत्तर : किसी रोचक विषय पर मनोरंजक शैली में लिखा गया लेख फीचर कहलाता है ।
प्रश्न 57. : फॉलोअप क्या होता है?
उत्तर : गत दिवस के अधूरे समाचार
अगली और नवीन जानकारी का प्रस्तुतीकरण ही फॉलोअप है।
प्रश्न 58. : वाइ-लाइन क्या है?
उत्तर : संवाद के ऊपर दिया जाने वाला संवाददाता का नाम।
प्रश्न 56. : रि-पंच के बारे में लिखिये ।
उत्तर : किसी समाचार का भेजने वाले केन्द्र से पुनःप्रेषण।
प्रश्न 60 : लाइन ब्लॉक क्या है?
उत्तर : लाइनों से बने चित्र का ब्लॉक।
प्रश्न 61. : लीड क्या है?
उत्तर : समाचार का मुख्य बिंदु जिसे पहले पैरा में दिया जाता है।?
प्रश्न 62. : लेड क्या है?
उत्तर : दो पंक्तियों के बीच जो स्पेस डाला जाता है वही लेड कहलाता है।
प्रश्न 63 : विज्ञापन एजेंसी का क्या कार्य है?
उत्तर : ऐसी संस्था जो विज्ञापनदाताओं से उचित रकम पर विज्ञापन लेकर उसे तैयार करवाकर उचित
माध्यमों को भेजती है।
प्रश्न 64. : शेड्यूल क्या है?
उत्तर : महत्वपूर्ण समाचारों की सूची ही शेड्यूल है।
प्रश्न 65. : सर्वेक्षण (सबिंग) के विषय में बताइए ।
उत्तर : किसी समाचार या लेख को इस प्रकार संक्षिप्त करना कि समाचार या लेख के सभी मुख्य अंश उसमें आ जाएँ।
प्रश्न 66. : संपादन के विषय लिखिए ।
उत्तर : संपादन फिल्म निर्माण की एक रचनात्मक प्रक्रिया है। इसमें किसी फिल्म के शूट किए गए दृश्यों को कहानी के अनुसार कलात्मक ढंग से जोड़ा जाता है। ध्वनि एवं संगीत भी संपादन के अंतर्गत डाली जाती है। प्रश्न 67 समय सीमा के विषय में लिखिए।
उत्तर : किसी संस्करण के लिए वह अंतिम समय-सीमा जब तक मुद्रण विभाग द्वारा कंपोजिंग हेतु मैटर स्वीकार किया जाता है|
प्रश्न 68. स्टैंडिंग मैटर के विषय में आप क्या जानते है?
उत्तर : भविष्य में पुनः छापने के लिए रोका गया कंपोज्ड मैटर ।
प्रश्न 66. स्तंभ को परिभाषित कीजिए ।
उत्तर : पत्र-पत्रिका के पृष्ठ का वह भाग या किसी विशेष विषय के लिए निर्धारित स्थान को स्तंभ के रूप में जानते हैं।
प्रश्न 70. फ्रीलांसर या स्वतंत्र पत्रकार किसे कहते हैं?
उत्तर : फ्रीलांसर या स्वतंत्र पत्रकार उन्हें कहते हैं जिनका किसी विशेष एक समाचार पत्र से संबंध नहीं होता । ऐसे पत्रकार भुगतान के आधार पर कार्य करते हैं।
प्रश्न 71. हेड रूल से क्या आशय है?
उत्तर : वह रेखा जो पृष्ठ के उपर क्षैतिज डाली जाती है ताकि नीचे का मैटर तारीख और संख्या आदि से समाचार पत्र का नाम अलग रहे।
प्रश्न 72. फीडबैक किसे कहते है?
उत्तर संचार प्रक्रिया में संदेश को प्राप्त करने वाला जो सकारात्मक या नकारात्मक प्रतिक्रिया करता है,उसे फीडबैक कहते हैं।
प्रश्न 73. पत्रकारिता के पहलुओं का उल्लेख कीजिए ।
उत्तर:- पत्रकारिता के तीन पहलु हैं
1. समाचारों को संकलित करना ।
2. उन्हें संपादित कर छपने लायक बनाना।
3. पत्र या पत्रिका के रूप में छापकर पाठकों तक पहुँचाना।
प्रश्न 74. किन्हीं दो समाचार एजेंसियों के नाम बताइए|
उत्तर : पी. टी. आई., भाषा , यू. एन. आई. यूनिवार्ता
प्रश्न 75. संपादकीय के प्रमुख सिद्धांत लिखिए।
उत्तर :- 1. तथ्यों की शुद्धता 2. वस्तुपरकता 3. निष्पक्षता
4. संतुलन 5. स्रोत
प्रश्न 76. पूर्णकालिक पत्रकार कौन होता है?
उत्तर : ऐसा पत्रकार जो किसी समाचार संगठन में काम करता है और नियमित वेतन पाता है उसे पूर्णकालिक पत्रकार कहा जाता है।
प्रश्न 77. संवाददाता या रिपोर्टर किसे कहते है?
उत्तर : अखबारों में समाचार लिखने वालों को संवाददाता या रिपोर्टर कहते हैं ।
प्रश्न 78. अंशकालिक पत्रकार से आप क्या समझते हो?
उत्तर : सीमित या कम समय के लिए काम करने वाले पत्रकार को अंशकालिक पत्रकार कहा जाता है। इन्हें प्रकाशित सामग्री के आधार पर पारिश्रमिक दिया जाता है।
प्रश्न 76. : समाचार - लेखन की दो शैलियाँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर :
1. सीधा पिरामिड शैली इसमें समाचारों के सबसे महत्वपूर्ण तथ्य को पहले पैराग्राफ में, उससे कम महत्व की सूचना या तथ्य की जानकारी उसक बाद दी जाती है।
2. उल्टा पिरामिड शैली : यह शैली समाचारों का ऐसा ढाँचा है, जिसमें आधार ऊपर और शीर्ष नीचे होता है उसमें समाचारों का क्रम होता है - समापन, बॉडी और मुखड़ा। यह सबसे लोकप्रिय और बुनियादी शैली
प्रश्न 80. : डेस्क से क्या आशय है?
समाचार माध्यमों में डेस्क का आशय संपादन से होता है। समाचार माध्यमों में मोटे तौर पर संपादकीय कक्ष, डेस्क और रिपोर्टिंग में बँटा होता है। डेस्क पर समाचारों को संपादित कद अपने योग्य बनाया जाता है।
Post a Comment